HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

Pronunciation

की धुन में MEANING IN ENGLISH

TO THE TUNE OF ( Noun )
English Usage : The children sang in harmony to the tune of their favorite nursery rhyme song every morning.

Definition of की धुन में

  • अ० [प्रा० रहण] १. किसी आधार या स्थान पर अवस्थित या स्थित होना। टिका या ठहरा हुआ होना। जैसे—इन्हीं खंभों (या दीवारों) पर छत रहेगी। २. किसी विशिष्ट दशा या स्थिति में स्थिर होना। एक रूप में अवस्थान करना। जैसे—गर्भ (या पेट) रहना। जीवन या जिंदगी रहना। उदाहरण—नीके है छीकैं छुए, ऐसे ही रह नारि।—बिहारी। मुहावरा—रह चलना या रह जाना=प्रस्थान करने का विचार छोड़ देना। रुक जाना। ठहर जाना। रह जाना=शांति या स्थिरता पूर्वक अवस्थान करने में समर्थ होना। जैसे—(क) अब तो बिना बोले मुझसे रहा नहीं जाता। (ख) उसके बिना तुमसे रहा नहीं जाता। ३. किसी स्थान को अस्थायी अथवा स्थायी रूप में अपने निवास का मुख्य केंद्र बनाकर वहाँ बसना निवास करना। जैसे—आज-कल वह कलकत्ते में रहते हैं। ४. किसी स्थान पर कुछ समय के लिए विद्यमान होकर वहाँ समय बिताना। जैसे—दो चीर दिन यहाँ रहकर वे घर चले गये। उदाहरण—जैसे कंता घर रहे, तैसे रहे विदेस। मुहावरा—(स्त्री या पुरुष) से रहना=पर-पुरुष से संभोग करना। उदाहरण—मीरगुल से अब के रहने में हुई वह बेकली। टल गई क्या नाफदानी, पेडू पत्थर हो गया।—जानसाहब। रहना-सहना=किसी स्थान पर निवास करते हुए कुछ समय बिताना। जैसे—जो आदमी जहाँ रहता-सहता है, वहीं उसका मन लगता है। ५. उपस्थित या विद्यमान रहना। जैसे—हमारे रहते तुम्हारा कोई बिगाड़ नहीं सकता। मुहावरा—(किसी वस्तु या व्यक्ति का) बना रहना=ठीक और अच्छी दशा में वर्तमान रहना। जैसे—तुम्हारा राज-पाट बना रहे। किसी की बनी रहना=किसी की प्रतिष्ठा, मर्यादा आदि का ज्यों का त्यों रहना। उदाहरण—किस की बनी रही हैं, किसकी बनी रहेगी।—कोई शायर। ६. जीविका चलाने के लिए नौकर आदि के रूप में कहीं या किसी पद पर स्थित रहकर निर्वाह करना या समय बिताना। जैसे—इधर साल भर में वह तीन चार जगह रह चुका, पर कहीं टिका नहीं। ७. किसी के साथ मैथुन या संभोग करना। (बाजारू)। जैसे—यह भी तो कई बार उसके साथ रह चुका है। उदाहरण—मीरगुल से अबके रहने में हुई वह बेकली। टल गई क्या नाफदानी, पेडू पत्थर हो गया।—जानसाहब। ८. व्यवहार आदि में नियम या मर्यादा का पालन करना। अच्छा और ठीक आचरण करना। उदाहरण—(क) धरमु विचारि समुझि कुल रहई। (ख) हम जानति तुम यों नहिं रैहौ, रहियौ गारी खाय।-सूर। ९. बाधा। रूकावट आदि मानकर किसी बात से विरत होना। उदाहरण—चितवन रोकै हूँ न रही।—सूर। मुहावरा—(व्यक्ति का) रह जाना= (क) थककर या हिम्मत हारकर आगे काम या गति से विमुख होना। (ख) प्रतियोगिता आदि में विफल होना। (ग) परीक्षा आदि में अनुतीर्ण होना। जैसे—इस वर्ष प्रवेशिका परीक्षा में बहुत से लड़के रह गये। (शरीर के अंग का) रह जाना= (क) अधिक परिश्रम के कारण इतना थक जाना कि आगे काम न हो सके। बहुत ही शिथिल तथा स्तब्ध हो जाना। जैसे—लिखते-लिखते हाथ रह गया। (ख) रोग आदि के कारण निकम्मा या बे-काम हो जाना। जैसे—लकवे में उनका हाथ रह गया। १॰. अवशिष्ट रहना। बाकी बचना। जैसे—(क) अब तो सौ ही रुपए हाथ में रह गये हैं। (ख) और मकान तो बिक गये, यहीं एक रह गया है। पद—रहा-सहा। ११. पीछे छूट जाना। पिछड़ना। १२. क्रिया, गति, भोग आदि से रहित होना। जैसे—अब तो आप वहाँ जाने से भी रहे। १३. चुपचाप बैठे रहकर या बिना किये हुए समय बिताना। उदाहरण—समुझि चतुर चित बात यह रहत बिसूर-बिसूर।—रसनिधि। मुहावरा—रह जाना=बिना कुछ किये हुए चुपचाप या शांत भाव से समय बिताना। जैसे—हम तुम्हारे कहने पर रह गये, नहीं तो उसे मजा चखा देते। रहने देना= (क) जिस अवस्था में हो, उसी में छोड़ देना। हस्तक्षेप न करना। जैसे—तुम रहने दो मैं सबकर लूँगा। (ख) ध्यान न देना। उपेक्षापूर्वक छोड़ या जाने देना। जैसे—रहने दो, इन बातों में क्या रखा है। रह-रहकर=बीच-बीच में कुछ ठहर या रुककर। थोड़े-थोड़े अन्तर पर या थोड़ी-थोड़ी देर बाद। जैसे—रह-रहकर पेट (या सिर) में दरद होना। १४. लेन-देन आदि में किसी के जिम्मे कोई रकम बाकी निकलना। बाकी पड़ना। जैसे—कभी का तुम्हारा कुछ रहता हो। (या रह गया हो) तो बताओ

  • [Source: Pustak.org]

HinKhoj Hindi English Dictionary: की धुन में ( Ki dhun men )


Meaning of की धुन में (Ki dhun men) in English, What is the meaning of Ki dhun men in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of की धुन में . Ki dhun men meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. की धुन में (Ki dhun men) ka angrezi mein matalab arth aur proyog

Tags for the word की धुन में: English meaning of की धुन में , की धुन में meaning in english, spoken pronunciation of की धुन में, define की धुन में, examples for की धुन में

Browse HinKhoj Hindi-English Dictionary by words


Browse by English Alphabets

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z 

Browse by Hindi Varnamala

                                         

Advertisements